नई दिल्ली। दो दिवसीय ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने आए विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित था और विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक जानकारी पहले ही जारी कर दी थी।
प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में सभी विदेश मंत्रियों के साथ संयुक्त मुलाकात की। तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से भारत मंडपम में सभी प्रतिनिधियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। यह मुलाकात भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हो रही महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा है।
गुरुवार सुबह बैठक में शामिल होने के लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री ने भारत मंडपम में विदेश मंत्रियों का विधिवत स्वागत कियाभारत मंडपम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दुनिया भर से पधारे विदेश मंत्रियों का विधिवत स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस. जयशंकर ने वैश्विक मुद्दों पर भारत के स्पष्ट रुख का उल्लेख किया।
बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा, रूस के विदेश मंत्री सरगई लावरोफ, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो, मलेशिया के विदेश मंत्री दातो सेरी उतामा मोहम्मद बिन हाजी हसन, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलों के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार, और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला सहित अन्य लोग भाग ले रहे हैं।
शुक्रवार को दूसरे दिन, ब्रिक्स संगठन के सदस्य और साझेदार देश ब्रिक्स एट 20: लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण विषय पर एक विशेष सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद वैश्विक शासन और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार पर चर्चा की जाएगी।