Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

गोथेनबर्ग (स्वीडन)। स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया किया है। यह स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है। पीएम मोदी को स्वीडन के गोथेनबर्ग में रविवार को यह सम्मान दिया गया। यह पीएम मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। पीएम मोदी के सम्मान के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई नेता मौजूद थे। 

रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान की शुरुआत 1748 में हुई थी। इसका मकसद स्वीडन या स्वीडन के हितों के लिए गए कामों को पहचान देना है। खासकर सार्वजनिक गतिविधियों में योगदान और जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले लोगों को यह सम्मान दिया जाता है। 

पीएम मोदी बोले - यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए 
स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार से सम्मानित किये जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे अभी ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार से सम्मानित किया गया है। यह केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए भी सम्मान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्वीडन में हमारे उन सभी मित्रों को भी श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत और स्वीडन के संबंधों को सुदृढ़ किया और एक मजबूत आधार तैयार किया। हमारी दोनों राष्ट्रों के बीच मित्रता निरंतर प्रगाढ़ होती रहे।
पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर गये मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ अत्यंत उत्कृष्ट वार्तालाप हुए। यह भी अत्यंत प्रसन्नता की बात रही कि युवराज्ञी विक्टोरिया ने भी बैठक में भाग लिया। उन्होंने स्वीडन के महाराज और महारानी की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उनके प्रति मेरा आभार।