0यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
0 यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं
कीव। रूस ने रविवार रात राजधानी कीव में स्थित एक हथियार निर्माण संयंत्र पर हमला किया। जिसके बाद उसमें आग लग गई और आसमान में धुआं छा गया। (यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
रूस ने रविवार को यूक्रेन पर कई मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग घायल हैं। हमलों का निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाके थे। रूस ने कहा कि यह हमला यूक्रेनी हमलों के जवाब में किया गया।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमलेमें ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का भी इस्तेमाल हुआ। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि रूसी हमलों में पानी सप्लाई करने वाली एक फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा, एक बाजार जल गया और कई घरों व स्कूलों पर हमला हुआ। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के तरफ से दागी ओरेश्निक मिसाइल बिला त्सेरक्वा शहर के पास गिरी। उन्होंने कहा कि वे सचमुच पागल हो चुके हैं। जरूरी है कि रूस को इसकी सजा मिले।” यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि मिसाइल में डमी वारहेड लगाया गया था।
रूस ने अब तक सिर्फ 3 बार ओरेश्निक का इस्तेमाल किया
अमेरिका ओरेश्निक को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल मानता है। यह मिसाइल पारंपरिक या परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है। इसकी रफ्तार और उड़ान का तरीका ऐसा है कि यूक्रेन के मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना लगभग नामुमकिन माना जाता है। रूस ने अब तक सिर्फ तीसरी बार इस मिसाइल का इस्तेमाल किया है।
रूस ने ओरेशनिक मिसाइल का पहली बार इस्तेमाल 21 नवंबर 2024 को किया था। उस समय इस मिसाइल से यूक्रेन के द्नीप्रो शहर में स्थित पिवदेनमाश एयरोस्पेस प्लांट पर हमला किया गया था। उस वक्त शुरुआत में यूक्रेन को लगा था कि रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, लेकिन बाद में पता चला कि वह ओरेशनिक मिसाइल थी।
दूसरी बार रूस ने जनवरी 2026 में ओरेशनिक का इस्तेमाल किया। यह हमला पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव क्षेत्र पर किया गया था। रूस ने कहा था कि निशाना ल्वीव स्टेट एविएशन रिपेयर प्लांट था।

