Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, पवन खेड़ा भी आमंत्रित
0 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान
तेहरान/नई दिल्ली। ईरान ने सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सीनियर नेताओं को न्योता भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल हैं।

ईरान ने पीडीपी प्रमुख चीफ महबूबा मुफ्ती को भी अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा है। इसके अलावा जैन संत और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि को भी निमंत्रण भेजा गया है। ईरान ने पीएम मोदी को भी अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा था। भारत सरकार पहले ही अंतिम संस्कार में अपना आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला कर चुकी है। इसका नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा करेंगे। उनके साथ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी होंगे। ईरानी अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम यात्रा में 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार होगा।