Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

जर्काता। इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण' से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए श्री मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में श्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। श्री मोदी ने कहा कि आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है। इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने श्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक  सम्मान "Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia" से सम्मानित किया जाना  प्रत्येक ...