Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

 
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि ईरान के साथ भविष्य की बातचीत केवल उसके परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित होनी चाहिए न होर्मजु जलडमरुमध्य विवाद पर।
सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। सीएनएन के अनुसार तीन सूत्रों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने खाड़ी देशों को निजी तौर पर कहा कि वे भविष्य की अमेरिका-ईरान बातचीत को जलडमरूमध्य को खोलने के बजाय ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित करना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए, जिसके जवाब में ईरानी पक्ष ने भी जवाबी हमले किए। जून के मध्य में ईरान और अमेरिका ने शत्रुता समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, हालांकि बाद में उन्होंने फिर से एक-दूसरे पर हमले किए। वर्तमान में, संघर्ष का समाधान नहीं हुआ है।

संघर्ष बढ़ने के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होने वाली परिवहन गतिविधियां लगभग ठप हो गई है। यह तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के वैश्विक बाजार के लिए एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग है। नतीजतन, दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं।