Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि संसद की 30 नवंबर से होने वाली बैठक में सरकार सदन की स्वीकृति के लिए की अति महत्वपूर्ण कामकाज लायेगी। 

उन्होंने सभी सांसदों से चर्चा में गंभीरता से भाग लेने का अनुरोध किया। श्री रिजिजू ने कहा कि 30 नवंबर और एक दिसंबर को लोकसभा में बहुत ही महत्वपूर्ण 'बिजनेस' लाया जायेगा और उसे ही दो और तीन दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जायेगा।

उन्होंने इस संबंध में किसी विधेयक का नाम नहीं लिया और कहा कि कामकाज क्या होगा इसकी जानकारी उचित समय पर दे दी जायेगी। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ सांसदों का यह कहना अनुचित है कि सरकार सत्र के मामले में संसदीय परंपराओं के अनुसार काम नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले भी किसी एक सत्र का सत्रावसान किये बिना फिर से संसद की बैठक बुलाये जाने के उदाहरण हैं। देश में संसदीय लोकतंत्र है और सरकार को जब भी कोई महत्वपूर्ण विधेयक या काम निपटाना होता हे तो वह इस तरह संसद की बैठक बुलाती है।

श्री रिजिजू ने कहा कि सभी सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे संसद की बैठक के दौरान चर्चा में पूरी तरह से भाग लें । ऐसी अटकलें हैंं कि सरकार ने परिसीमन विधेयक तथा महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के लिए यह बैठक बुलाई है।