Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
जल्द ही भारत में सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट, हर जगह कनेक्टिविटी मिलेगी
मुंबई। इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में डेमो रन करेगी। यह सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने के लिए रेगुलेटरी क्लियरेंस का बड़ा स्टेप है।
बैंक अकाउंट में अब 4 नॉमिनी जोड़ पाएंगे, नया नियम 1 नवंबर से लागू होगा
नई दिल्ली। बैंक कस्टमर अब अपने खाते में चार नॉमिनी जोड़ पाएंगे और ये भी तय कर पाएंगे कि किसे कितना हिस्सा मिलेगा और किसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से खाते में एक-एक करके या चारों नाम एक ही साथ जोड़ पाएंगे।
भारत में 1.33 लाख करोड़ निवेश करेगी गूगल, पहला एआई हब आंध्रप्रदेश में बनाएगी
नई दिल्ली। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। इस बातचीत के दौरान पिचाई ने पीएम मोदी को बताया कि उनकी कंपनी अगले 5 साल में भारत में 15 बिलियन डॉलर यानी लगभग 1.33 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी।
फोर्ब्स इंडिया की सूची जारीः देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल
नई दिल्ली/हिसार। फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 में हरियाणा की हिसार की विधायक और ओपी जिंदल समूह की प्रमुख सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। 39.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, उन्होंने मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बाद भारत के सबसे
भारत कभी 2जी के लिए जूझता था, आज सभी जिलों में 5जी कनेक्टिविटीः मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। यह एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
अब फेस, फिंगरप्रिंट से भी होगा यूपीआई पेमेंट
नई दिल्ली। यूपीआई यूजर्स अब फेस और फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। यूपीआई ऑपरेट करने वाली एजेंसी एनपीसीआई के नए बायोमेट्रिक फीचर्स को केंद्र सरकार ने आज यानी 7 अक्टूबर को मंजूरी दे दी है।
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा:वर्ल्ड बैंक
नई दिल्ली/वाशिंगटन। वर्ल्ड बैंक ने 7 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने 2025-26 के लिए भारत के विकास अनुमान को 6.7% से घटाकर 6.3% कर दिया था।
ग्लोबल झटकों को झेल सकता है भारत: सीतारमण
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मौजूदा ग्लोबल उथल-पुथल का भारत की जीडीपी ग्रोथ पर सीमित प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत बाहरी दबाव सहने और व्यापार-ऊर्जा असंतुलन से निपटने में सक्षम है। शुक्रवार को नई दिल्ली में चौथे कौटिल्य
बैंक चेक कल से कुछ ही घंटों में क्लियर होगा, पहले 2 दिन लगते थे
मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई चेक क्लियरेंस सिस्टम में शनिवार (4 अक्टूबर) से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत चेक का अमाउंट जमा करने के बाद कुछ ही घंटों में प्रोसेस होकर खाते में आ जाएगा। अभी चेक क्लियर होने में 2 दिन तक का समय लगता
लोन सस्ते नहीं होंगे, आरबीआई ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।