Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
कॉमनवेल्थ गेम्सः चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड
ग्लास्गो। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच+ 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाते हुए मेडल अपने नाम किया।
रोहित लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय
लंदन/लॉर्ड्स। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
न्यूयॉर्क। स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। स्पेन दूसरी बार फीफा वर्ल्ड
विंबलडनः संन्यास से लौटीं सेरेना विंबलडन के पहले राउंड में हारीं
लंदन। रिटायरमेंट से वापसी कर रही सेरेना विलियम्स को विंबलडन के पहले ही राउंड में हार गई हैं। 44 साल की सेरेना को उनसे 24 साल छोटी ऑस्ट्रेलिया की माया जॉइंट ने 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना अब लेडीज डबल्स कैटेगरी में अपनी बड़
फुटबॉल वर्ल्डकप में एमबाप्पे के डबल गोल से जीता फ्रांस
न्यूयार्क। पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने बुधवार के पहले मैच में स्वीडन को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। साथ ही सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 साल बाद नॉकआउट राउंड का मैच जीता है। इस जीत के शहर के कई जगह
ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज, टॉप पर आने वाले चौथे भारतीय बने
दुबई। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है।
मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर फीफा विश्वकप के राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
मेक्सिको सिटी। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के एक-एक गोलों की बदौलत मेक्सिको फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ-32 मैच में इक्वाडोर को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
मेसी लगातार 7 वर्ल्डकप मैच में गोल करने वाले फुटबॉलर
डलास। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी लगातार 7 वर्ल्ड कप मैच में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने हैं। वे रविवार को ग्रुप जे के मुकाबले में जॉर्डन के खिलाफ सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे और 80वें मिनट में फ्री किक पर गोल दागा। मेसी को 20 सा
मैं विराट से अब तक मिला नहीं हूं: जोकोविच
लंदन। टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
टेस्ट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड-ब्रेक
एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।