Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
बड़ी डिग्री छिपाकर ये नौकरी हासिल करना गलत, यह असली हकदार से रोजगार छीनने जैसाः सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कम शैक्षणिक योग्यता के लिए आरक्षित नौकरी के लिए अपनी शिक्षा छुपाना पद के असली हकदार से रोजगार छीनना है। इसलिए उच्च योग्यता छिपाकर ली गई नौकरी कानूनन अमान्य होगी।
डीके शिवकुमार बने कर्नाटक नए सीएम, संविधान हाथ में लेकर ली शपथ
बेंगलुरु। डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। उन्हें 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। जी. परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली।
बंगालः ममता की टीएमसी टूटी, 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का 28 साल के इतिहास में पहली बार औपचारिक तौर पर विभाजन हो गया। बुधवार को 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना और व
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने पुराने ट्रक और बसों को बदलेगी सरकार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण दो वर्षी
केंद्र सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) में विवाद के बीच सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा ओएसएम सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किए गए पांच नए न्यायाधीशों ने मंगलवार को पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उच्चतम न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में न्याय
वंदे मातरम लोगों के लिए बोझिल, हर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत गाना मुश्किलः थरूर
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 छंदों को बजाने या गाना अनिवार्य करने पर सवाल उठाया। उन्होंने इसे गैरजरूरी और लोगों के लिए बोझिल बताया।
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता ने दिया धरना
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना धरना दिया। ये धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में दिया।
बंगाल में टीएमसी दो गुटों में बंट सकती है
कोलकाता। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। पार्टी से निकाले गए नेता रिजू दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी की परीक्षा को कंप्यूटर आधारित कराने से किया इनकार
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आगामी 21 जून को फिर से होने वाली नीट-यूजी परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को निर्देश देने से सोमवार को इनकार कर दिया और मौजूदा 'पेन-एंड-पेपर' (ऑफलाइन)