Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किमी पूरे हुए, कर्नाटक के बेल्लारी में रैली आयोजित की
बेंगलुरु। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 1000 किमी शनिवार को पूरे हो गए। यात्रा फिलहाल कर्नाटक में है। इस मौके पर कांग्रेस ने बेल्लारी जिले में विशाल रैली आयोजित करके सरकार पर महंगाई और बेराजेगारी खत्म करने के लिए ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया।
सुप्रीम कोर्ट ने आप मंत्री सत्येंद्र जैन को विक्षिप्त घोषित करने की याचिका खारिज की
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन का विक्षिप्त घोषित करने और उनकी विधानसभा से सदस्यता खत्म करने की मांग वाली एक याचिका खारिज कर दी है। याचिका दायर करने वाले पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि यह नि
चुनावी बॉन्ड पर सुनवाई:केंद्र ने कहा-यह राजनीतिक फंडिंग का पारदर्शी तरीका
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज चुनावी बॉन्ड योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड राजनीतिक फंडिंग का एक पारदर्शी तरीका है। इससे ब्लैक मनी मिलना संभव नहीं है। कोर्ट ने अब मामले की विस्तार से सुनवाई के लिए 6
दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी, अब तक तीन की गिरफ्तारी
दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला केस में ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली में 25 जगह छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने राजधानी के कई शराब कारोबारियों के आवासों सहित कई ठिकानों पर तलाशी ली। पहले भी ईडी और सीबीआई ने इस केस में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। प
आतंकवाद मुक्त माहौल में ही हो सकती है भारत पाक सामान्य संबंधों की बहाली
नई दिल्ली। भारत ने आज पुन: दोहराया कि पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की बहाली आतंकवाद के मुक्त माहौल में ही हो सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
ज्ञानवापी के 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं, वाराणसी कोर्ट का ऑर्डर
वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले 'कथित शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं होगी। चार हिंदू महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिली शिवलिंग जैसी संरचना की उम्र, लंबाई और चौड़ाई का पता लगाने के लिए इसकी वैज्ञानिक जांच की मांग की थी।
राणा अय्यूब के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, ईडी बोली- चैरिटी के नाम पर लोगों से धोखा
नई दिल्ली। पत्रकार राणा अय्यूब पर चैरिटी के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से फंड जुटाने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ईडी की जांच में सामने आया है कि राणा अय्यूब का मकसद फंड जुटाने के नाम पर सिर्फ आम जनता को धोखा देन
कर्नाटक में नौकरियों की हो रही है नीलामीः राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर बुधवार को फिर से तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का डबल इंजन, कमीशन के साथ-
गोवा में नौसेना का मिग 29 -‘के’ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
नई दिल्ली। नौसेना का एक मिग 29-‘के’ लड़ाकू विमान बुधवार को गोवा में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात है कि विमान को उड़ा रहा पायलट सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।
हिमाचल प्रदेश को दिल्ली से जोड़ेगी चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस
नयी दिल्ली। देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच गुरुवार से चलने जा रही है जो पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी।