Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों, मेरा जो लालन-पालन हुआ है, जो संस्कार मुझे मिले हैं और जिन-जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है, उसके कारण मेरी भी एक आदत बन गई है।

मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मजा नहीं आता। मैं पत्थर पर लकीर खींचता हूं। सवाल मोदी का नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों का संकल्प और सपने यह सामर्थ्य हम देखकर रहेंगे। यह सपनों का भारत होगा। भारत अपने खोए विश्वास को फिर हासिल कर रहा है। दुनिया में हमारे नागरिक आंख से आंख मिलाकर बात करते हैं।

भारत और जापान नैचुरल पार्टनर हैं
पीएम मोदी ने कहा कि जापान कमल के फूल की तरह अपनी जड़ों से जुड़ा है। इसकी वजह से वो खूबसूरत नजर आता है। यही हमारे संबंधों की कहानी भी है। हमारे संबंधों को 70 साल हो गए हैं। भारत और जापान नैचुरल पार्टनर हैं। हमारे संबंध आत्मीयता और अपनेपन का है। यह रिश्ता सम्मान का है। यह दुनिया के लिए सांझे संकल्प का है। जापान से रिश्ता बुद्ध और बौध का है। हमारे महाकाल हैं, जापान में गायकोतिन है। हमारी मां सरस्वती हैं तो जापान में बेंजायतिन है।

मजबूत हो रहे दोनों देशों के संबंध
21वीं सदी में भी भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंधों को हम बढ़ा रहे हैं। मैं काशी का सांसद हूं। जब शिंजो आबे काशी आए तो उन्होंने रूद्राक्ष दिया। ये बातें हमें निकट लाती हैं। आप इस ऐतिहासिक बंधन को मजबूत बना रहे हैं। आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने की पहले से ज्यादा जरूरत है। हिंसा, आतंकवाद या क्लाइमेट चेंज से निपटने का यही रास्ता है। भारत सौभाग्यशाली है कि उसे भगवान बुद्ध का साक्षात आशीष मिला है। चुनौतियां चाहे जैसी भी हों, भारत उनका समाधान खोजता ही है।

जापान समस्या से सीखता है
PM मोदी ने कहा- भारत आज किस तरह वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला कर रहा है। क्लाइमेट चेंज बहुत बड़ा संकट बन गया है। हमने इस चुनौति को देखा भी और रास्ते भी खोजे। 2070 तक हमने नेट जीरो के लिए वादा किया है। इंटरनेशनल सोलर एलायंस के लिए हम साथ हैं। जापान ने तो इसको सबसे ज्यादा महसूस किया है। वो हर समस्या से कुछ न कुछ सीखते हैं और व्यवस्थाओं को विकसित किया है।

आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे
हम आज ग्रीन फ्यूचर और ग्रीन रोड मैप के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रीन हाइड्रोजन पर फोकस किया जा रहा है। इस दशक के आखिर तक हम 50 फीसदी नॉन फॉसिल फ्यूल का टारगेट पूरा कर लेंगे। ग्लोबल सप्लाई चेन को दो साल में नुकसान पहुंचा है। इस पर सवालिया निशान है। भविष्य में इससे बचने के लिए हम आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह दुनिया के लिए भी बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट है। पूरी दुनिया को इसका अहसास है। दुनिया को यह भी दिख रहा है कि भारत इन्फ्रास्ट्र्कचर पर काम कर रहा है। जापान इसमें अहम सहयोगी है।

भारत ने डेमोक्रेसी की पहचान बनाई
भारत में हो रहे बदलावों में एक और खास बात है। हमने एक स्ट्रॉन्ग और रिस्पॉन्सिबल डेमोक्रेसी की पहचान बनाई है। इसमें समाज के वो लोग भी जुड़ रहे हैं जो पहले इसमें गौरव महसूस नहीं करते थे। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं वोट कर रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में डेमोक्रेसी हर नागरिक को कितना ताकतवर बनाती है। लीकेज प्रूव गर्वनेंस के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। जो जिस चीज का हकदार है, वो बिना किसी परेशानी और सिफारिश के अपने हक को प्राप्त कर सकता है।

दुनिया का 40% डिजिटल लेनदेन भारत में
भारत के गांवों रहने वालों की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ने बहुत मदद की है। इसका एक कारण डिजिटल रिवोल्यूशन है। पूरी दुनिया में जो डिजिटल ट्रांजेक्शन होता है, उसमें से 40 फीसदी अकेले भारत में होता है। आपको इस पर गर्व होता है। कोरोना के दौर में जब सब बंद था। तब भी हमने एक क्लिक पर करोड़ों भारतीयों को मदद पहुंचाई। जिसके लिए मदद तय थी वो उसे ही मिली। भारत में आज सही मायनों में पीपल लेड गवर्नमेंट काम कर रही है। आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसके 100वें वर्ष तक हमें भारत को कहां तक पहुंचाना है। हम इसका रोड मैप तैयार कर रहे हैं।

बढ़ रही भारतीय प्रोडक्ट्स की डिमांड
लोग हमारे मसाले हमारी हल्दी मंगा रहे हैं। हमारी खादी की डिमांड बढ़ रही है। पहले तो यह नेताओं की ‌वेशभूषा बन गई थी। इसकी ग्लोबल डिमांड बढ़ रही है। विवेकानंद ने एक बार कहा था- हम भारतीय नौजवानों को जीवन में एक बार कम से कम जापान की यात्रा जरूर करनी चाहिए। जापान का हर युवा कम से कम एक बार भारत की यात्रा भी जरूर करे। आपने अपनी स्किल्स से अपने टैलेंट से जापान की इस महान धरती को अभिभूत किया है। अब आप जापान को भारत से परिचित कराएं। इससे दोनों देशों के संबंधों को नई बुलंदियां मिलेंगी। आपका स्वागत और उत्साह दिल को छू लेने वाला है। यह प्यार स्नेह हमेशा बना रहे।

tranding