Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 14 देशों पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है।
इसमें चीन पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। भारत समेत 7 देशों पर 25% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के लिए यह टैरिफ 20% तक है।
अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे कम कीमत पर दुनिया में बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है।

सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद नए टैरिफ का प्रस्ताव
अमेरिका ने अपने व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत दूसरे देशों के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जांच की। इसमें देखा गया कि जरूरत से ज्यादा उत्पादन का अमेरिकी कारोबार पर क्या असर पड़ रहा है। इसी जांच के आधार पर ट्रम्प प्रशासन ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। अमेरिका ने जबरन मजदूरी के मामले में भी 60 व्यापारिक साझेदारों पर जुलाई में 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इस जांच में देखा गया था कि ये देश अपनी कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के कारण यह बातचीत दोबारा शुरू करनी पड़ी। भारत चाहता है कि उसके सामान पर अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाया जाए।

tranding