Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
झारखंड में सियासी संकट: रायपुर से रांची लौटे महागठबंधन के सभी विधायक
रांची। झारखंड में सियासी उठापटक के बीच रायपुर से 6 दिन बाद रविवार को महागठबंधन के सभी विधायक रांची पहुंच गए हैं। खराब मौसम की वजह से उनकी फ्लाइट 50 मिनट से आसमान में चक्कर काटती रही। बाद में क्लियरेंस मिलने पर फ्लाइट को एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री समेत 2 लोगों की मौत, दो घायल
मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। अहमदाबाद हाइवे पर मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 54 साल के मिस्त्री की मर्सिडीज कार कासा के पास रोड डिवाइडर से टकराई थी। टक्कर के बाद म
पीएम मोदी ने कर्नाटक में 3700 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के मंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होंने 3700 करोड़ रुपये की कई औद्योगिक परियोजनाएं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रोग्राम के जरिए कर्नाटक
फडणवीस से अशोक चव्हाण की सीक्रेट मीटिंग, कांग्रेस से नाराज 10 विधायक टूटने की अटकलें
मुंबई। सुप्रीम संकट में फंसी अपनी सरकार को मजबूत करने के लिए एकनाथ शिंदे महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर में होने जा रहे शिंदे कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो बड़े नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें एक पूर्व म
तीस्ता सीतलवाड़ को अंतरिम जमानत, शनिवार तक रिहा करें: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगों के मामलों में लोगों को फंसाने के लिए कथित सबूत बनाने और जालसाजी के आरोप में 25 जून को गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम जमानत याचिका को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।
जीडीपी तीन साल में महज तीन फीसदी बढी : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के प्रबंध में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जो भी प्रचार कर ले, सच्चाई है कि पिछले तीन साल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि तीन फीसदी से भी कम रही है।
अंबाजी में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार ने 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, 6 गंभीर
अहमदाबाद। गुजरात के अंबाजी में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने अंबाजी माता दर्शन करने पैदल जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इनमें 7 की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर है। घायलों को मोडासा के सिविल अस्पताल में भर्ती
एनआईए ने पहली बार जारी की डी गैंग की ताजा फोटो, सभी पर 90 लाख का इनाम
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने का ऐलान किया है। एनआईए ने गुरुवार को इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। इसके अलावा छोटा शकील की
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन लांच
नई दिल्ली। भारत को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ आज पहली स्वदेशी वैक्सीन मिल गई है। इसका नाम 'क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन (qHPV)' है। इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) और केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (DBT) ने मिलकर बनाया है।
केजरीवाल सरकार ने जीता विश्वासमत, सपोर्ट में मिले 58 वोट, वोटिंग से भाजपा का वॉकआउट
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पेश होने के तीन दिन बाद गुरुवार को केजरीवाल सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है। सरकार के सपोर्ट में 58 वोट पड़े हैं, जबकि भाजपा ने वोटिंग से वॉकआउट कर दिया। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आप के 62 और भाजपा के 8 विधाय