Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले राहुल का पक्ष सुने, फिर फैसला करे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जाए।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने बुधवार को यह आदेश दिया। राहुल गांधी की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए।
दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका लगाई थी। इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग की गई थी। आरोप लगाया गया था कि राहुल के पास उनकी आय से ज्यादा संपत्ति है।

राहुल ने कहा- याचिकाकर्ता को केस लगाने का अधिकार नहीं
राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि याचिकाकर्ता को इस मामले में याचिका लगाने का अधिकार नहीं है। उसने अपनी पहचान और योग्यता भी साफ नहीं की है। राहुल गांधी ने यह सवाल भी उठाया था कि गोपनीय प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अखबारों में कैसे प्रकाशित हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी हाईकोर्ट के आदेश पर उठाए थे सवाल
17 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हाईकोर्ट ने राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना उनके खिलाफ आदेश जारी किए। कोर्ट ने सवाल उठाया था कि राहुल को अपना पक्ष रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की आगे की सुनवाई पर रोक लगा दी थी।

हाईकोर्ट ने सीबीआई-ईडी से शिकायत की जांच करने को कहा
12 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मामले की सुनवाई हुई थी। इस दौरान सीबीआई और ईडी ने कोर्ट को बताया था कि उन्हें शिकायत मिल गई है। इस पर कोर्ट ने एजेंसियों से कहा कि अगर जांच में नए सबूत मिलते हैं तो कानून के मुताबिक आगे भी कार्रवाई करे। कोर्ट ने सीबीआई, ईडी और केंद्र सरकार के संबंधित विभागों से 8 हफ्ते में जवाब मांगा था। साथ ही शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी देने को कहा था।

सीबीआई याचिकाकर्ता से 13 घंटे कर चुकी पूछताछ
सीबीआई ने इस मामले में याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर से 12 और 13 अगस्त को पूछताछ की थी। पहले दिन उनसे करीब 7 घंटे और दूसरे दिन करीब 6 घंटे सवाल-जवाब किए गए। विग्नेश शिशिर के मुताबिक, उन्होंने पूछताछ के दौरान कथित लेन-देन, विदेश यात्राओं और दूसरे आरोपों से जुड़े दस्तावेज जांच अधिकारी को दिए थे।

tranding