Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
वेस्टइंडीज-बांग्लादेश : वेस्टइंडीज की अपील पर अंपायर ने मैदान से भागते हुए दिया फैसला, आउट देते ही कमरे के अंदर पहुंचा
सेंट लूसिया। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के मैच में तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार देने के साथ ही बारिश के कारण मैच रोकने का फैसला भी सुना दिया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर सभी हंसने लगे।
इंडिया वीएस इंग्लैंड टेस्ट: इंग्लैंड में टीम इंडिया की 'अग्निपरीक्षा', तैयारियों को लेकर कोच द्रविड़ का बड़ा बयान
लंदन। द्रविड़ ने कहा कि भारत ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दौरान सभी आवश्यक बॉक्सों पर टिक कर दिया है और टीम शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए मैदान पर उतरने को तैयार है।
कॉमनवेल्थ गेम्स: राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे भारत के चार तैराक, साजन और नटराज करेंगे अगुआई
नई दिल्ली। 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में प्रकाश भारत के लिए पहले पदक की तलाश में होंगे। साजन और नटराजन के अलावा दिल्ली के तैराक कुशाग्र रावत और मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज इन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इंडिया वीएस लीसेस्टरशायर : लीसेस्टरशायर के तीन विकेट गिरे, अश्विन ने शुभमन गिल और इवान्स को आउट किया
लीसेस्टर। भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। इसके बाद लीसेस्टरशायर पहली पारी में 244 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी को सात विकेट पर 364 रन के स्कोर पर घोषित कर दिया। इस तरह लीसेस्टरशायर को जीत के लिए 367 रन का लक्ष्य मिला।
आईएनडी वीएस आईआरई: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 में अजेय रही इंडिया, पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करेंगे हार्दिक
मलाहाइड (आयरलैंड)। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुआई में भारतीय युवा क्रिकेट टीम रविवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भिड़ेगी।
रणजी ट्राफी: 41 बार के विजेता मुंबई को हराकर पहली बार चैंपियन बना एमपी, विजेता टीम को मिलेगा दो करोड़
बेंगलुरु। फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त ली थी और यहीं से इस टीम की जीत तय हो गई थी। चौथी पारी में मध्य प्रदेश के सामने 108 रन का लक्ष्य था, जिसे एमपी ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मनु को गोल्ड : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला और जूनियर वर्ग में जीते दो स्वर्ण
नई दिल्ली। हमवतन अर्शदीप कौर ने मनु को कड़ी चुनौती दी और स्वर्ण पदक के मुकाबले में भी यही हाल रहा लेकिन पूर्व नंबर एक निशानेबाज मनु ने करीबी फाइनल में कौर को 16-14 से शिकस्त दी।
आर्ची वर्ल्ड कप : अभिषेक और ज्योति ने रचा इतिहास, भारत ने पहली बार कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण
पेरिस। ज्योति की बात करें तो उन्हें एशियाई खेलों के ट्रायल में नजरअंदाज कर दिया गया था। उन्होंने सात महीने से अधिक समय के बाद टीम में वापसी की। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह तीरंदाज अभी एक और पदक की दौड़ में है।
रणजी ट्राफी फाइनल : मध्यप्रदेश का सातवां विकेट गिरा, रजत पाटीदार 122 रन बनाकर आउट
बेंगलुरु। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्यप्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में है। मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने पहली पारी में बढ़त बना ली। मैच में दो दिन का खेल बचा है। पहली पारी में बढ़त मिलने से मध्यप्रदेश की जीत लगभग तय हो चुकी है।
आईएनडी वीएस आईआरई T20: सूर्यकुमार और सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह मिलना तय, ओपनिंग के लिए त्रिपाठी-ऋतुराज में जंग
डबलिन। इस सीरीज में टीम इंडिया से टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी खेलते दिखाई नहीं देंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में खेलने वाली टीम से ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर खेलते हुए नहीं दिखेंगे।