Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
इंडिया वीएस लीसेस्टरशायर : लीसेस्टरशायर के तीन विकेट गिरे, अश्विन ने शुभमन गिल और इवान्स को आउट किया
लीसेस्टर। भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। इसके बाद लीसेस्टरशायर पहली पारी में 244 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी को सात विकेट पर 364 रन के स्कोर पर घोषित कर दिया। इस तरह लीसेस्टरशायर को जीत के लिए 367 रन का लक्ष्य मिला।
आईएनडी वीएस आईआरई: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 में अजेय रही इंडिया, पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करेंगे हार्दिक
मलाहाइड (आयरलैंड)। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुआई में भारतीय युवा क्रिकेट टीम रविवार को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भिड़ेगी।
रणजी ट्राफी: 41 बार के विजेता मुंबई को हराकर पहली बार चैंपियन बना एमपी, विजेता टीम को मिलेगा दो करोड़
बेंगलुरु। फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त ली थी और यहीं से इस टीम की जीत तय हो गई थी। चौथी पारी में मध्य प्रदेश के सामने 108 रन का लक्ष्य था, जिसे एमपी ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मनु को गोल्ड : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला और जूनियर वर्ग में जीते दो स्वर्ण
नई दिल्ली। हमवतन अर्शदीप कौर ने मनु को कड़ी चुनौती दी और स्वर्ण पदक के मुकाबले में भी यही हाल रहा लेकिन पूर्व नंबर एक निशानेबाज मनु ने करीबी फाइनल में कौर को 16-14 से शिकस्त दी।
आर्ची वर्ल्ड कप : अभिषेक और ज्योति ने रचा इतिहास, भारत ने पहली बार कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण
पेरिस। ज्योति की बात करें तो उन्हें एशियाई खेलों के ट्रायल में नजरअंदाज कर दिया गया था। उन्होंने सात महीने से अधिक समय के बाद टीम में वापसी की। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह तीरंदाज अभी एक और पदक की दौड़ में है।
रणजी ट्राफी फाइनल : मध्यप्रदेश का सातवां विकेट गिरा, रजत पाटीदार 122 रन बनाकर आउट
बेंगलुरु। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्यप्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में है। मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने पहली पारी में बढ़त बना ली। मैच में दो दिन का खेल बचा है। पहली पारी में बढ़त मिलने से मध्यप्रदेश की जीत लगभग तय हो चुकी है।
आईएनडी वीएस आईआरई T20: सूर्यकुमार और सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह मिलना तय, ओपनिंग के लिए त्रिपाठी-ऋतुराज में जंग
डबलिन। इस सीरीज में टीम इंडिया से टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी खेलते दिखाई नहीं देंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में खेलने वाली टीम से ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
वर्ल्ड स्वीमिंग : पानी में बेहोश हुई अमेरिकी तैराक, बचाने के लिए कोच ने लगा दी छलांग
बुडापेस्ट। विश्व तैराकी चैंपियनशिप के दौरान बेसुध होने से तैराक के फेफड़ों में पानी भर गया था। हालांकि, एक बार सांस लेने के बाद सब कुछ ठीक हो गया। अब अनीता बाकी प्रतियोगिताओं से बाहर हो सकती हैं।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब ने की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कराची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब ने अपनी कलाई काट ली थी और उन्हें गंभीर हालत में मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया। शोएब की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है
इंडिया वीएस लीसेस्टरशायर : पंत 76 रन बनाकर आउट, 208 पर लीसेस्टरशायर को सातवां झटका, पुजारा शून्य पर पवेलियन लौटे
लीसेस्टर। भारत के चार खिलाड़ियों को लीसेस्टशायर की टीम में शामिल किया गया है ताकि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पूरा मौका मिल सके। टीम इंडिया ने 246/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत नाबाद रहे।