Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड जहां रुकेगी उस होटल एक कमरे का किराया ढाई लाख रुपये
नई दिल्ली। फुटबॉल के सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला शनिवार रात रियल मैड्रिड और लिवरपूल के बीच खेला जाएगा। फाइनल के लिए रियल मैड्रिड ने अपने खिलाड़ियों के लिए पेरिस के एक फाइव स्टार होटल को बुक किया है।
बीएएन वीएस एसएल: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
नई दिल्ली। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट की एकतरफा जीत हासिल की और दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। असीता फर्नांडो की धारदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया।
वूमन्स टी20 चैलेंज: ट्रेलब्लेजर्स से हारकर भी फाइनल में पहुंची वेलॉसिटी, सुपरनोवाज से होगी खिताबी भिड़ंत
नई दिल्ली। महिला टी-20 चैलेंज का आज तीसरा और अहम मुकाबला खेला जा रहा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में ट्रेलब्लेजर्स और वेलॉसिटी की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेल रही है।
आईपीएल 2022 प्लेइंग 11: क्वालीफायर-2 में क्या होगी राजस्थान-बैंगलोर की प्लेइंग 11, इनको मिलेगा मौका
अहमदाबाद। दूसरे क्वालीफायर मैच में दोनों टीमें अपनी प्लेइंग 11 के साथ छेड़छाड़ करने से बचना चाहेंगी। संजू सैमसन और फाफ डुप्लेसिस दोनों ही कप्तान अपनी टीमों में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
प्रगनाननंदा विश्व नंबर 10 गिरी को हराकर फाइनल में, पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में बनाई जगह
चेन्नई। प्रगनाननंदा और 2761 की फिडे रेटिंग वाले गिरी के बीच चार मैचों का ऑनलाइन सेमीफाइनल 2-2 की बराबरी पर छूटा। पहला मैच ड्रॉ रहा, जबकि दूसरे मुकाबले में प्रगनाननंदा ने गिरी को मात दी।
एशिया कप हॉकी : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, पाकिस्तान को पछाड़कर सुपर फोर में पहुंची टीम इंडिया
जकार्ता। सरदार सिंह के मार्गदर्शन में भारत ने टूर्नामेंट में युवा टीम उतारी है जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा और एस वी सुनील जैसे दो दिग्गज संन्यास का फैसला वापस लेकर लौटे थे । दोनों मैचों में हालांकि ये दोनों खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए।
आईपीएल: कोहली ने चौका लगाया तो ऐसा रहा गांगुली का रिएक्शन, कैच ड्रॉप करने पर राहुल पर भड़के गौतम गंभीर
कोलकाता। आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 14 रन से हरा दिया।
आईपीएल रजत पाटीदार : कौन हैं लखनऊ के खिलाफ शतक लगाने वाले रजत पाटीदार? नीलामी में नहीं मिला खरीदार
कोलकाता। आरसीबी ने आधे से ज्यादा सीजन में तीसरे नंबर पर लगातार प्रयोग किए। 26 अप्रैल को टीम प्रबंधन ने रजत पाटीदार को सीजन में पहली बार खेलने का मौका दिया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 16 रन बनाए। उसके बाद गुजरात के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया।
फ्रेंच ओपन : रुबलेव ने गुस्से में गेंद जमीन पर मारी, स्वीपर के मुंह में लगी, पानी की बोतल भी फेंकी, बैन होने से बचे
नई दिल्ली। एंड्री रुबलेव ने गुस्से में जो गेंद जमीन पर मारी थी, वह जाकर स्वीपर के मुंह पर लगी। इसके बाद उन्होंने पानी की बोतल भी जमीन पर फेंक दी। अब उन्हें फटकार लगाई गई है, लेकिन जोकोविच की तरह टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया।
नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 2017 में संभाली थी कुर्सी
नई दिल्ली। नरिंदर बत्रा ने 2017 में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। उन्होंने हॉकी महासंघ को ज्यादा समय देने के लिए यह फैसला किया है।