Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
पैरा बैडमिंटन: बहरीन पैरा बैडमिंटन में भारत ने जीते 7 स्वर्ण सहित 23 पदक, मनीषा रामदास के नाम दो स्वर्ण
मुंबई। दुनिया के नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और तरुण ढिल्लन ने भी स्वर्ण पदक जीते। भगत के साथ मनीषा ने थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम और निपाडा साएनसुपा को 21-14, 21-11 से हराकर मिश्रित युगल में स्वर्ण जीता।
एशिया कप हॉकी: 58 मिनट तक बढ़त के बावजूद नहीं जीत सकी टीम इंडिया, पाकिस्तान ने 1-1 की बराबरी पर रोका
जकार्ता। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। तीन क्वार्टर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही थी। पाकिस्तान की टीम ने एक मिनट रहते गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके।
आईपीएल पाइन्ट्स टेबल : गुजरात के अंक चेन्नई-मुंबई से ढाई गुना ज्यादा, राजस्थान-लखनऊ के अंक समान पर हालात जुदा
मुंबई। आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर रही, जबकि मुंबई की टीम सबसे नीचे रही। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे रही।
आईपीएल 2022: आईपीएल के एक सीजन में पहली बार लगे एक हजार छक्के, चार साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
मुंबई। आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक हजार से ज्यादा छक्के लग चुके हैं। आईपीएल में इतिहास में पहली बार एक सीजन में एक हजार से ज्यादा छक्के लगे हैं। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा 872 छक्के लगे थे। आईपीएल 2022 में यह रिकॉर्ड 15 मई को ही टूट गया था।
आर्चरी बर्ल्ड कप : कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता विश्व कप चरण में दूसरा स्वर्ण, अभिषेक, अमन और रजत ने किया कमाल
नई दिल्ली। अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और रजत चौहान की तिकड़ी पहले दो दौर में छठी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ रही थी। तीसरे दौर में भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के एड्रियन गोंटियर, जीन फिलिप बलूच और केंटिन बराएर को 232-230 से शिकस
अफ्रीका-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, टी-20 में राहुल कप्तान और टेस्ट में पुजारा की वापसी
मुंबई। हार्दिक के साथ-साथ अनुभवी दिनेश कार्तिक की भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। कार्तिक ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच नौ जुलाई, 2019 को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला था। यह एक वनडे मैच था। वहीं, कार्तिक ने पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय 27 फरवरी, 2019
चेन्नई सुपरकिंग्स: नीलामी से ही बेपटरी हो गई थी चेन्नई की टीम, जानें महेंद्र सिंह धोनी से कहां-कहां हुई गलती?
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के सबकुछ हैं। फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन से लेकर सीईओ काशी विश्वनाथन ने कई बार यह बात सार्वजनिक रूप से कही है कि टीम से जुड़े सारे फैसले धोनी लेते हैं। इस बार मास्टरमाइंड धोनी से चूक हो गई।
आईपीएल 2022: मुंबई ने चार साल बाद लिया दिल्ली से बदला, कुलदीप ने जडेजा को पछाड़ा, मैच में बने कई रिकॉर्ड
मुंबई। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चार साल पुराना बदला ले लिया है। चार साल पहले दिल्ली ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ से बाहर किया था, अब मुंबई ने भी ऐसा ही किया है।
डीफ ओलंपिक : डीफ ओलंपिक में कमाल करने वाले खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बोले- यह मुलाकात कभी नहीं भूलूंगा
ब्राजील। डीफ ओलंपिक 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक जीते हैं। इस बार भारत ने 65 खिलाड़ियों को डीफ ओलंपिक में भेजा था, जो कि भारत का सबसे बड़ा दल था। इन सभी खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की।
डीसी वीएस एमआई : मुंबई के समर्थन में उतरी RCB, मैच से पहले बदली अपनी प्रोफाइल फोटो
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का सफर अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में 68 लीग मुकाबले पूरे होने के बाद भी अभी प्लेऑफ के लिए एक स्थान के लिए दो टीमों के बीच लड़ाई जारी है। इसका फैसला आज यानी शनिवार को दिल्ली और मुंबई के मैच के बाद तय हो जाएगा। इस बी